हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

5/16/2021 2:44:02 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत अब प्रदेश में 24 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसकी घोषणा रविवार को पानीपत में 500 बेड के कोविड अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का डाउन ट्रेंड आया है। प्रदेश में नए केसों की संख्या 9 से 10 हजार के बीच पहुंची है, अगर एक हजार भी प्रतिदिन घटती है तो 8-10 दिन में हम सामान्य स्थिति में आ सकते हैं। इसलिए लॉकडाउन को उसी स्थित में, जिसमें चल रहा है एक सप्ताह के लिए इसे और आगे बढ़ाया जाता है। 



बता दें कि हरियाणा में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 3 मई से 9 मई तक लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद इसे नया नाम महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा देकर 17 मई तक बढ़ा दिया गया। अब एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। 



हरियाणा में कुछ दिन से कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है। बीते कल राज्य में 10 हजार से नीचे नए मामले मिले। वहीं इसके साथ एक्टिव केस भी काफी कम हो गए हैं। कुछ दिन पहले एक्टिव केस 1 लाख से ऊपर थे, लेकिन अब ये कम होकर 1 लाख से नीचे आ गए हैं। बीते कल जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव केस 95946 रह गए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar