हरियाणा: दीपावली के दिन शपथ लेगी नई सरकार, 2 बजे होगा समारोह

10/26/2019 12:08:59 PM

डेस्कः यूटी गेस्ट हाउस में शनिवार को होने जा रही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे वहीं शपथ लेने को लेकर मनोहर लाल खट्ट्र ने साफ किया है कि वह आज शपथ ग्रहण नहीं करेगे। शपथ लेने के लिए बीजेपी ने दिपावली के दिन को चुना है। 




90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर मनोहर लाल की राह आसान कर दी । इस चुनाव में भाजपा ने 40 और जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।


दुष्यंत की घोषणा से भाजपा-जजपा गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े (46) से 4 ज्यादा है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात 9:30 बजे नई दिल्ली में भाजपा-जजपा गठबंधन की घोषणा की।

Isha