हरियाणा: खट्टर ने दिया राज्यपाल को त्याग पत्र, नई सरकार बनाने के लिए पेश किया दावा

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 03:48 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में फिर से बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने पूरी कर ली है। कल 1ः15 पर मनोहरलाल खट्टर एक बार फिर हरियाणा के सीएम बनने की शपथ लेंगे। आज उन्होंने राज्यपाल से मिल कर अपना त्याग पत्र देने के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। गौर रहे कि भारतीय जनता पार्टीने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। 

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जजपा से होगा।

किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
राज्य विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

2014 की तुलना में इस बार कम हुआ मतदान
हरियाणा में सोमवार (21 अक्टूबर) को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था जो 2014 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में कुछ कम था। उस वर्ष 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2014 में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी। इंडियन नेशनल लोकदल ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी और बहुजन समाज पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल को एक-एक सीट मिली थी। पांच निर्दलीय थे। इस बार 105 महिलाओं समेत 1,169 उम्मीदवार मैदान में थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static