17 दिन बाद जेल में राम रहीम से मिलने पहुंची मां नसीब कौर

9/14/2017 4:52:59 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): साध्वियों से यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारियां जेल में उनकी मां नसीब कौर मिलने के लिए पहुंची। जब से राम रहीम को सजा हुई है तब से लेकर आज तक राम रहीम को मिलने कोई नहीं आया। जबकि राम रहीम ने खुद से मिलने के लिए मां सहित 10 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दिए थे। 

राम रहीम की मां जब उससे मिलने आई तो जेल सुरक्षाकर्मियों ने उनकी तलाशी ली। नसीब कौर चालक इकबाल सिंह के साथ राजस्थान नंबर की गाड़ी में राम रहीम को मिलने जेल पहुंची। वे अपने साथ राम रहीम के कपड़े लेकर आई हैं।