FB पर मिले दिल और हो गई अनोखी शादी  (Watch video)

7/5/2017 4:22:17 PM

सिवानी: कहते हैं हर किसी के लिए कोई न कोई बना होता है। प्यार करने वालों के लिए धर्म, मज़हब, रंग-रूप या फिर कद-काठी मायने नहीं रखता। उनके लिए अगर कुछ मायने रखता है, तो वो है प्यार का रिश्ता। सच्चे प्यार की एक ऐसी ही कहानी है नीलम और सुशील की जिनका प्यार फेसबुक से शुरू हुआ प्यार परवान चढ गया।
फेसबुक से शुरु हुआ प्यार
दरअसल सिवानी के सिवानी-तोशाम रोड़ पर रहने वाली मुकबंधिर युवती नीलम का फेसबुक पर तोशाम के गांव गारनपुरा के सुशील से पहले फ्रैंडशिप हो गई। फै्रंडशिप हुए करीब 4 माह का समय बीता था कि दोनो की यह फै्रंडशिप प्यार में बदल गई और दोनो ने फेसबुक के माध्यम से ही विवाह करने के लिए एक दूसरे को राजी कर लिया और दोनो ने इसकी सूचना अपने-अपने परिवारों को दी और साथ 7 जन्मों के रिश्तें बंधने की बात कही। 

धर्मशाला में हुई दोनों की शादी
इसी दौरान युवती की मां फूलोदेवी ने इस बारे में सिवानी के आरा यूनियन के प्रधान सतबीर जांगड़ा से बात की। जिस पर सतबीर जांगड़ा ने भी आगे बढते हुए गारनपुरा निवासी दलबीर सिंह से उनके आवास पर जाकर बातचीत की और पूरी बात बताई। मुकबंधिर नीलम और सुशील के इस रिश्ते को सुन कर उनके परिवार के लोग भी इसमें कतई बाधा न बनते हुए और जात बिरादरी के बंधन को तोड़ते हुए दोनो का विवाह रविवार को शहर के विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में सम्पन्न हुआ।