नोएडा डबल मर्डर: SSP ने किया खुलासा, लड़के ने कैंची-पिज्जा कटर से मां-बहन को मारा

12/9/2017 1:29:53 PM

नोएडा(ब्यूरो): बीते दिनों ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में मां बेटी की हत्या के बाद से गायब बच्चे को पुलिस ने बनारस से बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में लड़के ने आरोप कबूल भी कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लड़के ने कहा कि उसने ही अपनी मां अौर बहन की हत्या की है। लड़के ने कैंची-पिज्जा कटर से इस वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को बच्चे ने दूसरे मोबाइल से अपने पिता के नंबर पर मिस्ड कॉल की थी। जिसके बाद पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि लापता हुआ बच्चा बनारस के दश्वासुमेध घाट पर घुमसुम बैठा था। 

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नॉएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में अंजलि अग्रवाल(35) और कनिका (12) का शव मिला था। हत्या के बाद से उनका लड़का प्रखर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया यह बच्चा परिवार का एकलौता बेटा है। पुलिस को उस पर शक हुआ अौर खून सने उसके कपड़े भी बाथरूम से बरामद हुए थे। पुलिस को किसी के बाहर से आने का कोई सबूत नहीं मिला।

वहीं पता चला कि आरोपी मोबाइल पर गैंगस्टर स्केप नाम की गेम खेलता था। इस गेम में बताया जाता है कि मर्डर के कौन कौन से तरीके हैं, और उन्हें अंजाम देकर कैसे भागा जाए। घटना के दिन रात 11 बजे सीसीटीवी फुटेज में वह एक बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया अौर रात साढ़े आठ बजे घर में घुसते हुए भी इसी कैमरे में देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की अौर उसे बनारस से हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।