हरियाणा में 'फिर एक बार मोदी सरकार', दस की दस सीटों पर लहराया भगवा (VIDEO)

5/24/2019 3:53:08 PM

डेस्क: हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर सत्ता हासिल करने की लड़ाई में उतरे 223 उम्मीदवारों में केवल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सफलता हासिल कर पाए। यहां पर बड़े से बड़े दिग्गज नेताओं अपनी हार का कारण जनता में 'मोदी की लहर' होना बताया। भाजपा ने इस बार उन सीटों पर भी हाई रिस्क लेकर जीत हासिल की है, जिसपर उसे पिछले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनावों में जहां भाजपा ने 10 में से केवल 7 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं इस बार दस की दसों सीट पर भगवा लहरा दिया है।

इस बार हरियाणा लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका नहीं निभा पाए। दस में से नौ सीटों पर भाजपा का पीछा कांग्रेस करती रही, लेकिन कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ते हुए भाजपा आगे निकल गई। वहीं हिसार की सीट पर रनर अप की पोजीशन पर जेजेपी के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला बने रहे।  पिछले चुनावों में अपने दो सांसदों को संसद भेजने वाली इंडियन नेशनल लोकदल इस बार तीसरे और चौथे नंबर नजर आई। 

आईए यहां जानते हैं किन विजेताओं के कितने वोट मिले व कितने वोटों से दी मात-

  • अंबाला में रतनलाल कटारिया ने कुल 746508 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 342345 वोटों से हराया।
  • भिवानी महेन्द्रगढ़ में धर्मबीर सिंह ने कुल 736699 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को 444463 वोटों से हराया। वहीं जेजेपी की स्वाति यादव मात्र 84956 वोट ही हासिल कर सकी।
  • कुरूक्षेत्र में नायब सिंह सैनी ने कुल 688629 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 384591 वोटों हराया।
     
  • करनाल में संजय भाटिया ने कुल 911594 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 656142 वोटों से शिकस्त दी।
  • रोहतक में अरविंद शर्मा ने कुल 573845 वोट हासिल किए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को 566342 वोट मिले।
  • हिसार में बृजेन्द्र सिंह ने कुल वोट 603289 हासिल करते हुए जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला को 314068 वोटों से हराया है।
     
  • सिरसा में सुनीता दुग्गल ने कुल वोट 714351 हासिल करते हुए कांग्रेस के अशोक तंवर को 309918 वोटों से हराया है।
  • सोनीपत में रमेश चंद्र कौशिक ने कुल वोट 587664 हासिल करते हुए भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को 164864 वोटों से करारी शिकस्त दी। 
  • फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर ने कुल वोट 913222 हासिल करते हुए अवतार सिंह भड़ाना को 638239 वोटों से हराया।
  • गुरूग्राम में राव इन्द्रजीत ने  कुल वोट 881546 हासिल करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव को 386256 वोटों से हराया।

Shivam