श्री करतारपुर साहिब मत्था टेकने गई सिख लड़की को पाकिस्तानियों ने फुसलाया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 01:09 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा की रहने वाली एक  सिख लड़की जो तीन दिन पहले जत्थे में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा मत्था टेकने गई थी। लेकिन सूचना मिली कि वह लड़की पाकिस्तान जाने के बाद गायब हो गई है, जिसे कुछ पाकिस्तानी लड़कों ने बहका दिया और अपने साथ ले गए। इस मामले की जांच में पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर व फैसला बाद के रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार भी किया है।

उधर, इस मामले में अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि पाकिस्तान में गायब हुई लड़की मिल गई है और पाक रेंजरों के माध्यम से उसे भारत वापस भेजा दिया गया है। 
 


मनजिंदर सिंह ने यह भी लिखा कि पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों को बहका कर लव जिहाद के जाल में फंसाया जा रहा है और इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए मजबूर करने का चलन जोरों पर है। पाक में श्री करतारपुर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहें।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static