पंचकूला हिंसा को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग

10/16/2017 5:41:28 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): पुलिस पंचकूला हिंसा से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसती आ रही है। वहीं पुलिस के हाथ पंचकूला हिंसा को लेकर अहम सुराग लगा है। पंचकूला पुलिस अधिकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस के एक इंटेलिजेंस विभाग के कर्मचारी का पंचकूला में हुई हिंसा में अहम रोल है। आरोपी अधिकारी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि कर्मचारी के संबंध डेरे से हैं। 

इसके अलावा पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति की शिनाख्त की है जो 17 अगस्त को डेरे में हुई मीटिंग में शामिल था। उस व्यक्ति की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को पंचकूला में हिंसा करने की साजिश रची गई थी। 25 अगस्त को पंचकूला में राम रहीम को दोषी करार देने के बाद उनके समर्थकों ने आगजनी अौर तोड़फोड़ की थी।