फौगाट बहनों ने किया जायरा का सपोर्ट, कहा- डरने की जरूरत नहीं, धाकड़ बनो(Video)

12/10/2017 3:38:54 PM

चरखी दादरी(प्रदीप साहू): दंगल फिल्म में फौगाट बहनों का करिदार निभाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम से प्लेन में हुई छेड़खानी की गीता अौर बबीता फौगाट ने कड़ी निंदा की है। बबीता ने ट्वीट कर छेड़छाड़ करने वालों को दरिंदा बताया अौर जायरा  के हिम्मत की तारीफ की है। बबीता ने कहा कि जायरा ने दंगल फिल्म में पौगाट बहनों का किरदार निभाया है इसलिए किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं गीता फौगाट ने कहा कि जायरा के साथ जो हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है लेकिन अगर वह उसकी जगह होती तो रोना उसको पड़ता जिसने ऐसी हरकत की है। 

बबीता की जायरा की सराहना
बबीता ने कहा कि फ्लाइट में उस 'दरिंदे' ने जिस तरह की हरकत की है, वो बेहद शर्मनाक है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जायरा ने बहुत हिम्मत दिखाकर उस शख्स की हरकत को दुनिया के सामने जाहिर किया है, बहुत अच्छा किया। ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए। बबीता फोगाट ने जायरा को संबोधित करते हुए कहा कि तुमने 'दंगल' मूवी में हम फोगाट बहनों का किरदार निभाया है। तुम बहुत बहादुर हो। डरने की जरूरत नहीं है, धाकड़ बनो।

देशभर की लड़कियों को दी सलाह
बबीता फोगाट ने देश भर की लड़कियों के लिए एक नसीहत बी दी है। उन्होंने लड़कियों को मजबूत अौर सतर्क रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम देने वाले पर सीधा थप्पड़ लगाने की बात कही। खिलाफ कदम उठाओ। उसे दुनिया के सामने एक्सपोज करो। 

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर जायरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए सब बता रही हैं। जायरा के साथ यह बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई, जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।