शाह के बाद अब पीएम मोदी आएंगे हरियाणा, इस दिन रोहतक में करेंगे जनता को संबोधित
punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 03:53 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है, यहां बड़े से बड़े नेताओं मंत्रियों का सहारा लिया जा रहा है। जहां 16 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने जींद जिले में आयोजित आस्था रैली में पहुंच कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हरियाणा आएंगे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सीएम मनोहर की जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन 8 सितंबर को रोहतक में पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे।
वहीं आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सीएम मनोहर की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। बराला ने बताया कि 18 अगस्त से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालका विधानसभा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का शानदार आगाज होगा। जिसके संयोजन की जिम्मेदारी सांसद संजय भाटिया की है, उनके साथ पांच अन्य बीजेपी नेताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी यात्रा में होंगे शामिल
यात्रा कालका से शुरू होगी, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, राज्य सभा सांसद अनिल जैन,चुनाव सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री राम बिलास शर्मा, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री कालका में देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन प्रदेश का कोई न कोई वरिष्ठ मंत्री मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेगा। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद व प्रदेश पदाधिकारी भी यात्रा में भाग लेंगे।
यात्रा की जिम्मेदारी संजय भाटिया, करनाल सांसद और प्रदेश प्रभारी की होगी इसके लिए सहयोग के लिए कृष्ण बेदी, नायब सैनी, कमल गुप्ता, पार्टी अरविंद यादव, जय प्रकाश दलाल होंगे। प्रत्येक दिन के लिए इंचार्ज की नियुक्ति की है, कल शुरू होने वाली यात्रा की जिम्मेदारी राजीव जैन की होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की ब्रिक्स में बढ़ी अहमियत, 2026 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा देश
