''रात के समय महिलाओं को पुलिस घर तक छोड़ेगी'', अभी विचाराधीन है मुद्दा: विज

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 08:51 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद से चर्चा यह की जा रही है कि रात के समय सुरक्षित तरीके से महिलाओं को उनके घर तक छोडऩे का काम अब पुलिस करेगी, इस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बयान दिया है।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि महिलाओं की रक्षा व सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार व गृह विभाग पूर्ण तया कटिबद्ध है। रात के समय महिलाओं को पुलिस की मदद से ड्रॉपिंग पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद में डॉक्टर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हरियाणा में डायल 100 जल्दी शुरू करने का भी काम चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को हाल ही में इस बारे निर्देश जारी किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static