प्रद्युम्न मर्डर केस: CBI की जांच तेज, अशोक अौर हरपाल को स्कूल ले जाकर दोहराई वारदात

9/24/2017 5:21:59 PM

गुरुग्राम(ब्यूरो): रेयान स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या मामले में अब सी.बी.आई. केस की जांच कर रही है। आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इसके साथ ही इस मामले की जांच कर रही सी.बी.आई. गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंची, जहां उनके साथ अशोक अौर हरपाल भी था। स्कूल में सी.बी.आई. ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी अशोक अौर माली हरपाल के साथ सी.बी.आई. करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल के अंदर रही। इन दोनों से पूछताछ की गई। अशोक को बाथरुम में ले जाया गया जहां प्रद्युम्न का कत्ल हुआ था। सी.बी.आई. पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा तैयार किया गया। इससे पहले प्रद्युम्न मर्डर केस के तीनों आरोपियों कंडक्टर अशोक कुमार, रेयान स्कूल मैनेजमेंट के फ्रांसिस थॉमस और जायेस थॉमस को कोर्ट ने सीबीआई की अपील पर एक दिन के लिए रिमांड पर दे दिया था। इन तीनों आरोपियों को इस सनसनीखेज हत्याकांड के सिलसिले में गुड़गांव पुलिस ने गिफ्तार किया था। सीबीआई की टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के साथ कुकर्म की कोशिश के बाद उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बस कंडक्टर अशोक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार ने पहले अपना जुर्म कबूल किया, लेकिन अब इससे इंकार कर रहा है।