प्रद्युम्न मर्डर केस में आ सकता है नया मोड, पुलिस अौर CBI जांच में अंतर

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 12:05 PM (IST)

गुरुग्राम(ब्यूरो): गुरुग्राम के रेयान स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सी.बी.आई. ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अब तक की जांच में सी.बी.आई. को कुछ कमियां नजर आई हैं। जिसके तहत लगता है कि गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी बदल सकती है। टीम सबूतों अौर वारदात की जगह को नए सिरे से खंगाल रही है। सी.बी.आई. ने नई एफ.आई.आर. दर्ज न करके पुलिस की प्राथमिकी को ही अपनी जांच का आधार बनाया है। जांच एंजेसी के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन बात वह नहीं है जो पुलिस जांच में उजागर हुई है। 

पुलिस जांच                                               
-प्रद्युम्न की हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू बस के टूल बॉक्स में 6 महीने से पड़ा था।
-बस ड्राइवर सौरभ राघव ने भी पहले कहा था कि टूल बॉक्स में कोई चाकू नहीं था। 
-अशोक को घटनास्थल की तरफ आते देखने वाले माली को तवज्जो नहीं दी गई।  
-आरोपी बस कंडक्टर अशोक के कपड़े खून से सने थे। 
-बाथरूम में बिना ग्रिल वाली खिड़की की अोर ध्यान नहीं दिया।

सी.बी.आई. जांच
-बरामद चाकू नया दिखाई दे रहा है अौर उसके हत्थे पर कंपनी का स्टीकर तक चिपका हुआ है। 
-बस ड्राइवर ने बाद में पुलिस के दवाब में टूल बॉक्स में चाकू की बात मान ली। 
-माली का बयान महत्वपूर्ण है, पुलिस का रवैया चौंकाने वाला है। 
-माली के अनुसार आरोपी के कपड़ों पर खून के निशान नहीं थे। 
-वारदात की इस जगह की अनदेखी समझ से परे हैं। इस खिड़की से कोई भी आसानी से आ जा सकता है। 

कहा जा रहा है कि इस घटना को इतने दिन हो गए हैं इसलिए सी.बी.आई. की फॉरेंसिंक टीम को कोई नया सुराग मिले इसकी संभावना कम है। सी.बी.आई. अशोक के कपड़ों की भी फॉरेंसिंक जांच कराएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static