एक हो चौटाला परिवार, 100 सरकारें चुमेंगी कदमः प्रकाश सिंह बादल

8/21/2019 6:37:43 PM

सिरसा: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला की श्रद्धांजलि सभा मे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने सम्बोधन में बड़ी बात कही। प्रकाश सिंह बादल ने दिल की बात रखते हुए कहा कि वो चौटाला परिवार को दुख में नहीं देख सकते, वो चाहते हैं कि पूरा चौटाला परिवार एक साथ हो जाए।  गौर रहे कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चौटाला परिवार के सबसे करीबी माने जाते है। ओपी चौटाला की धर्मपत्नी स्वर्गीय स्नेहलता की शोक सभा में पहुंचे प्रकाश सिंह बादल ने अपने संबोधन में परिवार को देवीलाल और स्नेहलता की खातिर एक होने की बात कही। बादल ने कहा कि अगर आप एक हो जाएं तो आपकी जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि चाहे किसी को कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी, वो दे अगर आप एक हो जाएंगे तो 100 सरकारें आपके कदम चूमेगी। बता दें कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला था उनके बड़े बेटे अभय चौटाला जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। अभय व उनके भतीजे दुष्यंत चौटाला के बीच पार्टी को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी तो उस समय भी स्नेहलता चौटाला मेदांता में दाखिल थी। अस्पताल से ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह दुष्यंत व दिग्विजय पर कई आरोप लगाते नजर आईं थीं।

बता दें कि स्‍नेहलता को उन्हें पेट में संक्रमण और सांस लेने में परेशानी के बाद 11 अगस्त की रात को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। स्नेहलता को उनके पौत्र करण चौटाला (अभय चौटाला के पुत्र) अस्पताल लेकर आए थे। 12 अगस्त की सुबह उनकी हालत अधिक खराब हुई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शाम को उनका देहांत हो गया। 

Isha