Video: ब्रह्म सरोवर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2017 - 02:57 PM (IST)

कुरुक्षेत्र/अंबाला(रणदीप/कमलप्रीत): धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के चलते महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ब्रह्म सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने धर्मनगरी पहुंचने के बाद सबसे पहले ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल से किया आचमन स्नान किया। जिसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाई अौर ब्रह्मसरोवर पर चल रहे श्रीमद्भागवत गीता पूजन व गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। उनके साथ राज्‍यपाल सोलंकी, मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने भी यज्ञ में आहुति डाली।

इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में 48 कोस परिक्रमा और सरस्वती हेरीटेज व हरियाणा के स्वर्ण इतिहास पर लगाए गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद राष्‍ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में भी बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ। जहां   मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर अौर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कोे आने पर एयरफोर्स के अधिकारियों ने सलामी दी। जिसके बाद राष्ट्रपति अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया की बेटी की शादी में शामिल हुए। वहां कटारिया की बेटी को आशीर्वाद देने के बाद कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हरियाणा के 9 एस.पी. व 18 डी.एस.पी. सहित 2,000 पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। विशेष पुलिस अधिकारियों के अलावा सी.आई.डी. के कर्मचारी व अधिकारी सिविल ड्रैस में पैनी नजर रखे हुए हैं।


 

Related News

लड़के ने बाइक से खींची ट्रेन और पहुंचा सलाखों के पीछे, VIDEO वायरल

VIDEO : पानी में कूदा छोटा सा बच्चा, तैराकी ने उड़ाए होश, यूजर  बोला- बड़ा ही खतरनाक बालक है

अगर आप भी हैं Momos खाने के शौकीन तो एक बार जरूर देख ले ये VIDEO, भूल जाओगे खाना

गणपति महोत्सव के दौरान अम्बानियों के घर में घमासान! ''बाप-बेटे के बीच तू-तू...मैं-मैं'' Video वायरल

'सबके लिए रोमांटिक नहीं होती बारिश...' स्विगी डिलीवरी एजेंट का दिल छूने वाला वीडियो वायरल (video)

US Presidential Election: कमला हैरिस के चुनाव अभियान में बॉलीवुड का तड़का, भारतीयों को रिझाने के लिए मजेदार ''नाचो नाचो'' जारी (VIDEO)

छत पर चढ़कर बनाया युवती के नहाने का Video, फिर शारीरिक संबंध का बनाया दबाव

Maggi में निकला कीड़ा, खाने के शौकीन देखें ये video

PM मोदी के घर में आया नन्हा मेहमान, हुआ नामकरण , देखें VIDEO

भारत-अमेरिका संबंधों को ''और मजबूत'' करने के लिए अमेरिका पहुंचे राहुल (Video)