जेल में ऐसी गुजरी राम रहीम की दिवाली, पुलिस की दी मिठाई भी नहीं खाई

10/21/2017 11:00:58 AM

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने इस बार दिवाली जेल में मनाई। कभी लाखों दीये जलाने वाले राम रहीम ने इस बार एक भी दीया नहीं जलाया। यौन शोषण के आरोप में 20 सा की सजा काट रहा आरोपी बाबा रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम दिवाली पर परेशान नजर आया। वह न तो जेल में इस सेलीब्रेशन में शामिल हुआ और न ही उसने जेल प्रशासन द्वारा दी मिठाई खाई। वह उस रात चैन से नहीं सो पाया और बेचैन रहा। दिवाली के मौके पर जेल प्रशासन सभी बंदियों और कैदियों को  मिठाई बांटता है लेकिन उसने उसे नहीं खाया। हालांकि दिवाली से पहले उसके परिवार वाले उसे जो मिठाई देकर गए थे, वो उसने जरूर खाई।

राम रहीम पिछले साल 23 सितंबर 2016 को दिवाली पर अपने 1531 प्रतिभागियों के साथ मिलकर 1.5 लाख दिए जला कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था, लेकिन इस बार उसका यह रिकार्ड उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सरयू नदी तट पर 1.7 लाख दिए जला कर तोड़ दिया है। दिवाली पर राम रहीम के अंदाज अलग ही होते थे।। इस दिन खास पोशाक पहनता था और जब बाहर आता था तो दर्जनभर लड़कियां हाथों में दीए और फूलों के थाल लेकर उसका स्वागत करती थीं लेकिन इस बार उसने जेल में काली दिवाली मनाई।