दूसरों को सलाह देने वाला ''बाबा'' करता था शराब और मटन का सेवन, फोटो हो रही वायरल

9/15/2017 12:14:29 PM

सिरसा: 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम दूसरों को शराब अौर मास का सेवन करने से मना करता था लेकिन खुद इसका सेवन कर रहा है। राम रहीम की युवावस्था एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह खाना खाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि राम रहीम मांस अौर शराब का सेवन कर रहा है। रामचंद्र छत्रपति के पूरा सच में राम रहीम का ऐसा फोटो छप चुका है। 

पत्रकार छत्रपति की मौत के बाद उनका बेटा अंशुल अपने पिता का अखबार पूरा सच चला रहा है। 21 अगस्त 2007 को पूरा सच अखबार में राम रहीम का ये फोटो अौर खबर छपी थी। जिसमें लिखा था कि गुरमीत राम रहीम दूसरों को तो शराब व मांस नहीं खाने की नसीहत देता है लेकिन उन्होंने अपने जवानी के दिनों में खूब बकरे बुलाए हैं। पूरा सच अखबार ने यह खबर राम रहीम के एक दोस्त साहुवाला प्रथम निवासी सुखराज के हवाले से छापी थी।

अखबार ने दावा किया था कि 1988 में राजस्थान के जिला गंगानगर के गांव गुरुसर मोडिया में उसके मामा के बेटे हाकम सिंह की शादी थी। इसी गांव के मूल निवासी गुरमीत सिंह भी शादी में शरीक हुए था। शादी में गुरमीत सिंह ने उसके साथ बैठकर बकरे का मांस खाया था अखबार ने एक फोटो भी छापी है, जिसमें दावा किया गया है कि इसमें गुरमीत राम रहीम मांस खा रहा है। 

डेरा सच्चा सौदा के मुखपत्र सच कहूं ने इस खबर पर अपना पक्ष प्रकाशित करते हुए इसे झूठा बताया है। अखबार में लिखा गया कि राम रहीम बच्चों, श्रद्धालुओं के कहने पर चटनी, सब्जी, मिठाई, छोटे बच्चों के लिए फ्रूट आदि खाने की विधि बताते रहे हैं। वे सात्विक भोजन बनाते व खाते हैं। यह जानबूझकर तोड़मरोड़ कर दिखाया गया है। आजकल नई-नई डिश में वुडन स्टिक, टूथ पिक, तिनके आम उपयोग हो रहे हैं। उन्हीं तिनकों को गुरमीत राम रहीम के हाथ में हड्डी बताया गया है। जो झूठ है। उनका कहना है कि गुरमीत राम रहीम ने करोड़ों लोगों का नशा छुड़वाया है।