जेल में बदला 'बाबा' का डेली रूटीन, जानिए क्या काम कर रहा है राम रहीम

10/15/2017 12:03:39 PM

रोहतक(ब्यूरो): साध्वियों से रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम का जेल में शेड्यूल भी बदल दिया गया है। घिनौने काम करने वाला बलात्कारी बाबा जेल में आजकल भगवत गीता पढ़ रहा है। हाल ही में राम रहीम ने इसे लाइब्रेरी से लिया है। राम रहीम रोजाना सुबह 5.30 से 6 बजे उठ जाता है। दिन में कस्सी और खुरपी से क्यारियां बनाता है। 

जेल में भगवत गीता पढ़ रहा राम रहीम
जानकारी के अनुसार राम रहीम सुबह उठकर योगा करता है। उसे सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच नाश्ता दिया जाता है। वह दिन में 2 घंटों के लिए आराम करता है। शाम 6.30 से 7.00 बजे के बाद उसे बैरक में बंद कर दिया जाता है। रात 8.00 से 9.00 बजे के बीच उसे रात का खाना दिया जाता है। उसके बाद वो भगवत गीता पढ़ता है और फिर बाद सो जाता है।

घट रहा राम रहीम का वजन
36 प्रकार के व्यंजन खाने वाले राम रहीम को जेल में दाल रोटी खाने को मिल रही है। जिसके कारण उसका वजन 90 किलोग्राम से 84 किलो रह गया है। राम रहीम को जब जेल हुई तो उसके उसी दिन उनके जेल अकाउंट में 18 हजार रुपए डलवाए गए थे।इसके बाद उनकी मां नसीब कौर जेल में मिलने गई थी। उन्होंने उनके जेल अकाउंट में 5 हजार रुपए डलवाए थे।

बीपी और शुगर की दवाइयां चल रही 
राम रहीम को बीपी और शुगर की प्रॉब्लम होने के चलते वो दवाइयां अभी भी चल रही है। उसे एम्स के डॉक्टरों के पैनल द्वारा तय की गई दवाइयां दी जा रही हैं। उनका लगातार चेकअप भी किया जा रहा है।