रोहतक जेल में 50 गैंगस्टर्स के बीच रह रहा राम रहीम

8/30/2017 9:34:46 AM

पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुरक्षा के लिहाज से बैरक की बजाय सैल में रखा गया है। जेल अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि राम रहीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

करोड़ों रुपए के बने डेरे में ऐशो-आराम की जिंदगी बिताने वाले राम रहीम को अब गैंगस्टर्स के बीच रहना पड़ रहा है। इस समय सुनारिया जेल में 50 से अधिक गैंगस्टर्स कैद हैं। इन बदमाशों से यहां बंद दूसरे कैदियों को भी खतरा है। इसी वजह से इन्हें सैल में रखा गया है।