राम रहीम का करीबी दिलावर इंसा सोनीपत से गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 09:52 PM (IST)

सिरसा: साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को पुलिस की एसआईटी टीम ने सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने तथा राम रहीम को भगाने का षडयंत्र रचने का आरोप है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी साबित होने के बाद से दिलावर इंसा अंडरग्राउंड हो गया था। माना जा रहा है कि पुलिस को दिलावर से राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की जानकारी मिल सकती है। हनीप्रीत भी राम रहीम को सजा मिलने बाद से लापता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static