रामपाल की 2 केसों में हुई पेशी

3/2/2018 8:40:16 AM

हिसार(ब्यूरो): सतलोक आश्रम प्रकरण में आज आश्रम संचालक रामपाल की 2 अभियोगों में पेशी हुई। अदालत ने आश्रम में निर्धारित संख्या से ज्यादा गैस सिलेंडर रखने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 मार्च लगाई। ये दोनों मामले अदालत में विचाराधीन हैं। बरवाला थाना में दर्ज अभियोग नम्बर 443 में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अकेले रामपाल पर केस दर्ज है। वहीं धार्मिक भावनाएं भड़काने के अभियोग नम्बर 201 में रामपाल पर षड्यंत्र रचने का आरोप है। मामले में अन्य कई आरोपी भी हैं।