Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें (05 जनवरी)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 09:31 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, मोदी के बाद खट्टर की बारी
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के बाद अब किसान संगठन चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली के बाद चंडीगढ़ की बारी है।

पूर्व विधायक ने किया भाजपा पार्टी छोड़ने का ऐलान, कृषि कानून को लेकर सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान भीषण ठंड के बीच बेमौसम बरसात को भी झेल रहे हैं, लेकिन किसानों की कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। इसी के चलते किसानों की मांगे नहीं मानने के कारण समालखा से पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर...

भाजपा विधायक और किसानों का आमना-सामना, नहीं माने किसान तो 'नेता जी' दूसरे रास्ते से निकले
उपमंडल के गांव मुरादगढ़ में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप पहुंचे। लेकिन विधायक कश्यप के गांव में मौजूद होने की जानकारी जैसे किसानों को हुई उन्होंने तुरंत ही विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की तैयारी कर शिविर के बाहर पहुंच गए।

किसान आंदोलन को समर्थन देने ढांसा बॉडर पहुंचे अशोक तंवर, दुष्यंत को दी कुर्सी छोड़ने की सलाह ​​​​​​​
कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए यहां झज्जर-ढांसा बॉर्डर स्थित दिल्ली सीमा पर डटे हरियाणा के किसानों के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके अशोक तंवर भी पहुंचे है। यहां उन्होंने किसानों के इस आंदोलन में चौबीसो घंटे किसानों का साथ देने का वायदा किया।

हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट ​​​​​​​
हरियाणा सरकार ने आज मंगलवार के दिन 13 आईएएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने इन 13 अधिकारियों को पदोन्नत किया है, जो इसी साल की पहली जनवरी से प्रभावी माना जाएगा। प्रमोशन पाने वाले 2012 बैच के अधिकारी हैं, जिनमें आमना तस्नीम का भी नाम शामिल है।

...काश सुन ली जाती फरियाद तो कोमल आज जिंदा होती, जानिए पूरा मामला ​​​​​​​
हरियाणा की सीएम सिटी करनाल में एक दो बच्चों की मां ने फरियाद न सुने जाने से परेशान हो सुसाइड कर लिया। अगर उसकी फरियाद सरकार या सरकार के नुमाइंदे सुन लेते तो शायद वह आज भी जिंदा होती और अपने बच्चे को पाल-पोस रही होती।

बर्ड फ्लू का खतरा: पोल्ट्री फार्मों में लाखों मुर्गियों की मौत, विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल ​​​​​​​
पंचकूला के बरवाला और रायपुर रानी क्षेत्र में पड़ने वाले पोल्ट्री फार्मो में लाखों की संख्या में मुर्गियों की मौत हो गई। मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन और डायरी विभाग की टीम द्वारा पोल्ट्री फार्मो में ब्लड और प्रेक्टिकल सैंपल लिए गए हैं। 

आधी रात घर में घुस पहले लूटे गहने, फिर महिला और उसके देवर पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला
नूंह जिले के लुहिंगाकलां गांव में देर रात लूट की नीयत से घर में घुसे अज्ञात लोगों ने महिला एवं उसके देवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला व उसके देवर को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है...

आसमानी बिजली गिरने से युवा किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
डबवाली उपमंडल के गांव मोडी में मंगलवार की सुबह एक किसान परिवार पर कहर बनकर आई। अपने खेत में फसल में सिंचाई करने गए युवा किसान पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार समेत पूरा गांव गहरे सदमे में है।

पुजारी ने महिला को प्रसाद खिलाकर लूट ली अस्मत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन दिन लूट, हत्या और दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कैथल जिले के पूंडरी पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक 24 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। 

 

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static