Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें (18 जनवरी)

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 06:54 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

वित्त मंत्री के साथ सीएम खट्टर की बैठक खत्म, हरियाणा के लिए मांगे 5 हजार करोड़
हरियाणा के मुख्ममंत्री मनोहर लाल खट्टर की नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सोमवार तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। इस बैठक में प्री-बजट को लेकर चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आम बजट से पूर्व सभी राज्यों के साथ होने वाली बैठक के तहत हिस्सा लिया।

 किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान- चढूनी की राजनीतिक गतिविधियों से कोई संबंध नहीं
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। मांगे पूरी ना होने पर किसानों ने अब इस आंदोलन को तेज कर गिया है, लेकिन अब इस आंदोलन में किसानों के बीच फूट भी नजर आने लगी है।

चढूनी पर लगे आरोपों पर मनोहर ने दी तीखी प्रतिक्रिया, दीपेन्द्र हुड्डा बोले- मैं टिप्पणी नहीं करूंगा...
भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर लग आरोपों पर सीएम खट्टर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कोई भी टिप्पणी करने मना कर दिया है। गुरनाम सिंह चढूनी को लेकर खबरें चल रही हैं कि उन्होंने कांग्रेस से सांठ-गांठ की है और सरकार गिराने के लिए हरियाणा के एक बड़े नेता से 10 करोड़ रूपये लिए हैं।  

जेजेपी विधायक बोले- कानून वापसी की गारंटी लो मैं इस्तीफा देने को तैयार
 नरवाना हमेशा से हरियाणा की एक वीआईपी सीट मानी जाती रही है। क्योंकि यहां से न केवल प्रदेश स्तर के बल्कि केंद्रीय स्तर के नेताओं ने भी जीत हासिल की है। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के पुत्र ओम प्रकाश चौटाला ने यहां से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

हरियाणा में बिखरी कांग्रेस को संगठित करना बड़ी चुनौती, दौरे पर निकलेंगे प्रदेश प्रभारी बंसल
क्षेत्रीय नेताओं की गुटबाजी का शिकार बन चुकी कांग्रेस को संगठित करना हाईकमान के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। यहां तक कि हाईकमान के आदेशों के बाद होने वाले विरोध प्रदर्शन भी एकजुट न होकर बल्कि अलग-अलग धड़ों में किया जाता हैं। 

​​​​​​​अवैध संबंधों के शक के चलते की गई थी वकील की पत्नी की हत्या, आरोपी ने रिमांड दौरान किया खुलासा ​​​​​​​
टोहाना इलाके में बीती 15 जनवरी को घर में घुसकर की गई वकील की पत्नी की हत्या के मामले में फतेहाबाद के एसपी ने आज प्रेस वार्ता की। एसपी द्वारा खुलासा किया गया कि अवैध संबंधों के शक के चलते ही वकील की पत्नी की हत्या की गई थी। 

दुकान पर अभी पहुंचा ही था आढ़ती, तभी बदमाशों ने सिर पर दे मारी रॉड और फिर लूट लिए 9 लाख ​​​​​​​
हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को बेखौफ बदमाशों ने हमला कर आढ़ती से 9 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं हमले में घायल हुए आढ़ती को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

ट्रक व कार में हुई जबरदस्त टक्कर, घायल चालक इलाज के लिए सिरसा रेफर ​​​​​​​
सिरसा-ऐलनाबाद के मुख्य मार्ग पर इन दिनों दुर्घटनाओं का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस रोड़ पर लगभग आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो ही जाती है। इसलिए इस मार्ग का नाम लोगों ने सिरसा ऐलनाबाद मार्ग से न पुकारकर दुर्घटना मार्ग कहकर भी पुकारना शुरू कर दिया है।

​​​​​​​चोरों ने लगाई सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध, छत का लेंटर काट दिया वारदात को अंजाम ​​​​​​​
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं आए दिन चोरी की कोई ना कोई घटना सामने आ रही है। चोरों के बढ़ते हौसले जहां कानून व्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं, वहीं आमजन में दहशत का कारण भी बन रहे हैं। 

नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
थानेसर निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता के साथ ढांड बस स्टैंड के निकट एक होटल में कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत कुरुक्षेत्र पुलिस को दी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने महिला के बयान पर एफ. आई आर, दर्ज करके कै थल एस.पी. लोकेंद्र सिंह को भेजी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static