जींद उपचुनाव: भाजपा ने 12935 वोटों से दर्ज की जीत, जेजेपी दूसरे नंबर पर (VIDEO)

1/31/2019 3:48:25 PM

जींद(टीम): हरियाणा के विधानसभा जींद की सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना तीन बजे पूरी हुई। 13 राउंड में होने वाली मतगणना में भाजपा को विजय हासिल हुई। जींद उपचुनाव का रण भाजपा ने 12248 वोटों से जीत लिया। भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्डा को 49229 वोट पड़े वहीं जजपा के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने 37681 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी को रणदीप सिंह सुरजेवाला को 21692 वोट पड़े हैं, वहीं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को 13582 वोट मिले व इनेलो 3454 वोट मिलेे हैं। नोटा पर 345 वोट पड़े हैं। मतगणना जींद के अर्जुन स्टेडियम में की गई। 21 उम्मीदवारों में से मुख्य रूप से तीन कैंडिडेटों रणदीप सिंह सुरजेवाला, कृष्ण मिड्ढा, दिग्विजय चौटाला बीच कड़ी टक्कर चली। पढ़ें जींद उपचुनाव की पल-पल की अपडेट-

अपडेट्स-

2:30PM-  12वें दौर की मतगणना में भाजपा को जोर का झटका लगा। इस मतगणना में मिड्ढा को केवल 1950 ही वोट पड़े। वहीं जेजेपी को 4337 वोट, कांग्रेस को 2081 वोट पड़े। लीड में चल रही भाजपा व जजपा के वोटों में 13579 वोटों का अंतर मिला।

02:15PM- 11 राउंड की मतगणना में जेजेपी ने भाजपा को कांटे की टक्कर दी। इस रूझान में बीजेपी को 4192, जेजेपी को 4110, कांग्रेस को 2020, एलएसपी को 494, इनेलो को 284 और नोटा को 9 वोट मिला। 11वें रूझान के बाद भाजपा की लीड मार्जिन 15960 तक पहुंची।

02:05PM- दसवें दौरे के मतगणना में भाजपा का लीड मार्जिन 15 हजार वोटों का आंकड़ा पार कर गया। रूझान दस में भाजपा को 5163 वोट, जेजेपी को 1521, कांग्रेस को 1815, एलएसपी 699, इनेलो को 59, नोटा पर 25 वोट पड़े हैं। दसवें रूझान के बाद भाजपा की लीड मार्जिन 15878 वोट रहा।

01:55PM- नौवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा के पक्ष में 32180 वोट,  कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला को 13733 वोट, जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को 22879 वोट पड़े। लगातार जारी है भाजपा की जीत, नौंवें रूझान  के बाद बीजेपी  को 12236 की लीड मिली।

01:35PM- काउंटिंग सेंटर पर हुए हंगामे के बाद आठवें दौर की मतगणना पूरी हुई। जिसमें जजपा पहले नंबर आई लेकिन टोटल लीड मार्जिन में भाजपा अब भी आगे चल रही है। आठवें दौर की मतगणना में भाजपा को 3369 वोट, जजपा को 3467, कांग्रेस को 2086, एलएसपी को 544 व इनेलो को 148 वोट मिले हैं। इस बार भाजपा का कुल लीड मार्जिन 9310 वोट रहा।

01:30PM- वोटिंग सेंटर के बाहर मचे हंगामे को लेकर जिला प्रशासन सख्ती से पेश आया। पहले हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया उसके बाद जींद शहर में इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मीडिया को भी दूर किया जा रहा है। हालांकि बाद में स्थिति बहाल हो गई।




01:00PM-  वहीं हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत करवाया, जिसके लिए फोर्स को सेंटर के अंदर पहुंचना पड़ा। वहीं पुलिस ने काऊंटिंग सेंटर के बाहर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। जींद के पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने मीडिया से की बातचीत करते हुए दावा किया की स्थिति अब कंट्रोल में है, लेकिन पुलिस और प्रदर्शनकारी रह-रहकर आमने सामने आ ही रहे हैं और पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा दौड़ा कर भगाने का प्रयास कर रही है।

12:30PM-  जींद में हो रही मतगणना एक एजेंट के हंगामा मचाए जाने के  बाद रोक दी गई। एजेंट ने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मचाते हुए मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। एजेंट की आरोपों के मुताबिक ईवीएम के नंबर नहीं मैच कर रहे। जिसके चलते हंगामा जारी रहा और काऊंटिंग रोके रखी गई। इस दौरान अन्य एजेंट भी हंगामा करने लगे, जिसपर प्रशासन सख्ती से पेश आते हुए उन्हें काबू किया। काउंटिंग सेंटर में मचे हंगामे के बाद सेंटर से बाहर आने के  बाद कांग्रेस व जेजेपी के एजेंट ने मीडिया के सामने आरोप लगाए।



12:10PM- सातवें दौर की मतगणना में जजपा पहले नंबर आई लेकिन टोटल लीड मार्जिन में भाजपा अब भी आगे चल रही है। सातवें दौर की मतगणना में भाजपा को 2399 वोट, जजपा को 3109, कांग्रेस को 1509, एलएसपी को 666 व इनेलो को 202 वोट मिले हैं। इस बार भाजपा का कुल लीड मार्जिन 9408 वोट रहा।

11:55AM- छठवें दौर की मतगणना के बाद भाजपा को कुल 26412 वोट, जजपा को 16306, कांग्रेस को 9937, एलएसपी को 7781 व इनेलो को 2135 वोट मिले हैं। भाजपा का लीड मार्जिन 10040 वोट रहा।  रणदीप और आसरी के बीच  2 हजार का अंतर बचा ।

11:00AM- पांचवे दौर की मतगणना में बीजेपी 5337 की लीड मिली, वहीं चौथे दौर में चौथे स्थान पर गई जेजेपी इस बार दूसरे स्थान पर आ गई। कांग्रेस तीसरे स्थान पर बनी रही।
पांचवे रूझान के बाद, 
भाजपा को कुल 21052, जेजेपी को 15315, कांग्रेस को 8813, एलएसपी को 5213, इनेलो को  2095, नोटा  को  126 वोट मिले हैं।

10:50AM- जींद उपचुनाव में तीसरे राउंड तक की गिनती में 13 उम्मीदवार ऐसे मिले, जो नोटा को मिले वोटों से कम वोट प्राप्त किए। नोटा प्रत्याशियों की सूची में नौवें नंबर पर काबिज रहा। नोटा को कुल 54 वोट मिले , जबकि 13 प्रत्याशियों को इससे कम वोट मिल पाए।

10:40AM- चौथे राउंड की काउंटिंग में जजपा को बड़ा झटका लगा और भाजपा का जबरदस्त 2038 वोटों की बढ़त मिली। लगातार तीन रूझानों में पहले नंबर रहने वाली जजपा चौथे स्थान पर अटक गई, वहीं पहले नंबर पर भाजपा पहुंच गई। यह काउंटिंग शहरी क्षेत्र के वोटों की थी।
चौथे रूझान के बाद, 
भाजपा को कुल 15481, जेजेपी को 13443, कांग्रेस को 7614, एलएसपी को 3160, इनेलो को 2014 वोट मिले हैं।

10:26AM- तीसरे राउंड के  काउंटिंग में भी जजपा पहले नंबर पर चल रही है, भाजपा की यथास्थिति बनी हुई। कांग्रेस अब भी तीसरे और इनेलो चौथे पर स्थान पर बनी हुई है।
तीसरे रूझान के मुताबिक,
जेजेपी को  3334, बीजेपी को  2796, कांग्रेस को  1890, इनेलो को  395 वोट मिले।


10:05AM- दूसरे राउंड की गणना खत्म होते ही तीसरे राउंड की गिनती शुरू हुई। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ने काउंटिंग से बाहर आकर हंगामा किया। प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। धर्मबीर चोटीवाला ने आरोप लगाए कि उनका मोबाइल जब्त कर लिया जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के मोबाइल अंदर हैं। चोटीवाला ने कहा कि बीजेपी को जितवाने के लिए साजिश रची गई है।



9:50AM-  दूसरे राऊंड की काऊंटिंग में जजपा 564 वोटों से आगे चल रही है, कुल 1338 वोटों को लीड जजपा को मिली। भाजपा अब भी दूसरे पायदान पर है।
दूसरे रूझान के मुताबिक,
जजपा को 4253, भाजपा को 3719, कांग्रेस को 1754, इनेलो को 373 वोट मिले हैं। नोटा को भी 25 वोट मिले हैं।

9:35AM- पहली काउंटिंग के दौरान नोटा का भी खाता खुला, जिसमें 17 वोट गिने गए हैं।

9:15AM- पहले रूझान में जजपा पहले नंबर पर, इनेलो चौथे और कांग्रेस तीसरे पर चल रही है। दिग्विजय चौटाला 804 वोटों से आगे हैं।
पहले रूझान के मुताबिक, 
दिग्विजय चौटाला (जजपा) को 3639, डॉ0 कृष्ण मिढ़ा (भाजपा) को 2835, रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस) को 2169,  विनोद आसरी (लोसपा) को 705, उमेद रेढू(इनेलो) को 992 वोट मिले हैं।

8:18AM- मतगणना शुरू होते ही रोक दी गई, आजाद प्रत्याशियों ने अपनी शिकायतों को लेकर हंगामा किया। मतगणना रोकने के कुछ ही पलों बाद दोबारा शुरू हुई।

8:10AM- पहले राऊंड की मतगणना पूरी तैयारियों के साथ शुरू हुई।



7:40AM- जजपा के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला व कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला वोटिंग सेंटर पहुंचे।



इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह रेढू को काउंटिंग सेंटर में जाने से रोका गया।



काऊंटिंग सेंटर से बाहर निकाले जाने के बाद उमेद सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया और बाहर भेज दिया अब पार्टी के एजेंटों को भी नहीं जाने दिया जा रहा।


21 उम्मीदवारों की साख दांव पर
हरियाणा की सत्ता का सेमीफाईनल माना जा रहा जींद उपचुनाव में सोमवार को हुए चुनाव के बाद यहां 21 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है। जींद के इतिहास में अबतक यहां कोई जाट उम्मीदवार नहीं जीता, गौरतलब है कि कांग्रेस व जजपा ने यहां जाटकार्ड खेला है। यहां भले ही गैरजाट उम्मीदवार अबतक विजयी रहा है, लेकिन गैरजाट कार्ड खेलने वाली बीजेपी के लिए दो जाट उम्मीदवार मात दे सकते हैं। बता दें कि जींद में करीब 50 हजार जाट वोट हैं।

जींद उपचुनाव का कारण...
दरअसल, 2014 के चुनाव में जींद विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा का देहांत 26 अगस्त 2018 को हो गया था, जिसके चलते उपचुनाव करवाया गया, जिसमें दिग्गज पार्टियों के दिग्गज नेता मैदान में उतारे गए। हालांकि इस चुनावी जंग में पहले 34 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिसमें में सात उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया, जिसमें दिवंगत विधायक की पत्नी विद्यावती का नाम भी शामिल था, वहीं छ: उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद कुल 21 उम्मीदवार मैदान में बचे।

यूं हुआ था चुनाव
सोमवार को हुए चुनाव के दौरान जींद में कुल 174 बूथों पर मतदान हुआ। जींद की 1,72,774  मतदाताओं में से 1,30,913 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। इस बार ग्रामीणों ने शहरियों पीछे छोड़ते हुए कुल 87 प्रतिशत मतदान किया, वहीं शहरों में 72 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ नंबर 116 पर 100 प्रतिशत वोटिंग हुई, यहां 644 वोट में से 644 वोट पड़े जा एक रिकॉर्ड कायम हो चुका है। वोटिंग के दौरान बूथ नंबर 146 पर ईवीएम मशीन भी खराब हुई थी। दो जगह पर कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प हुई थी। एक झड़प में कांग्रेस और लोसपा के कार्यकर्ता बताए गए थे।

Shivam