साध्वी यौन शोषण मामला: सिरसा में रात 10 बजे बाद कर्फ्यू

8/24/2017 8:21:38 PM

सिरसा: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिरसा शहर में रात 10 बजे बाद कर्फ्यू लगाने के आदेश दिया है। प्रशासन ने सिरसा शहर से सटे शाहपुर बैगू, नेजिया खेड़ा और बाजेकां गांवों में भी कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

उधर हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य  में अर्धसैनिक बलों की 167 टुकडिंया भेजी गई हैं। प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं तथा राज्य  में धारा 144  लगा दी गई है।