लोसुपा चार दलों के साथ मिलकर करेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद: सैनी

1/5/2020 2:14:33 AM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली में चुनाव लडऩे का शंखनाद कर दिया है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भले हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन पार्टी अभी भी राजनीतिक तौर पर अपने आप को मजबूत करने में जुटी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने दिल्ली में समाज के उन वर्गों को एकजुट करने का निर्णय लिया है जो अभी तक दिल्ली की राजनीति में उपेक्षित है।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि ऐसे करीब आधा दर्जन समाज का वर्ग है जो आज तक दिल्ली में उपेक्षित रहा। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी उनको राजनीतिक रूप से नई पहचान देने का काम करेगी और 4 राजनीतिक दलों के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा में शंखनाद किया जाएगा।

सैनी का कहना है कि हरियाणा की राजनीति में हर कोई अपना राग अलाप रहा है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने 5100 रुपए वृद्ध पेंशन देने की जोर शोर से घोषणा की थी, लेकिन मात्र ढाई सौ बढ़ाकर वृद्धों के साथ छलावा वृद्धो के साथ छलावा किया है।

फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने दिल्ली जंतर मंतर पर एक जनसभा करके महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की है। सैनी ने कहा कि उनको भारत रत्न अभी तक दे दिया जाना चाहिए था, समाज में जो उनका योगदान रहा है उसके मद्देनजर उनको भारत रत्न से नवाजा जाए।
 

Shivam