देश भर में छाया ''हरियाणा का छोरा'', जीता इंडियन आईडल-10 का खिताब

12/24/2018 8:54:10 PM

मेवात(ब्यूरो): देश में मशहूर रिएलिटी शो इंडियन आर्ईडल की दसवीं सीरीज में अपने सुरों से करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने वाले सलमान अली ने इंडियन आइडल-10 के खिताब अपने नाम किया है। सलमान अली हरियाणा के जिले मेवात के रहने वाले हैं। सलमान ने फाइनल राउंड में हिमाचल प्रदेश के अंकुश को हराकर जीत हासिल की है।



शो के फाइनल राउंड में लाइव वोटिंग के आधार पर सलमान को विजेता घोषित किया गया। ईनाम के तौर पर सलमान को एक ट्रॉफी, कार और 25 लाख रुपये की राशि दी गई। बता दें कि सलमान रियलिटी शो सारे-गामा-पा में भी रनअरप रह चुके हैं।



जिस उम्र में बच्चे खेलते, कूदते हैं उस उम्र में सलमान अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत की महज 6 साल की उम्र में सलमान ने गायकी की शुरुआत की थी और जागरण व शादी पार्टियों में अपने सुरों से लोगों का मन बहलाता था। सलमान के पिता कासिम अली ने दिल्ली के एक गायक उस्ताद इकबाल हुसैन से संगीत की तालीम दिलाई थी। भजन और पार्टियों में गाना गाकर वह अपने घर और पढ़ाई का खर्चा चलाता था।



सफर में आगे बढऩे की शुरुआत तब हुई, जब सलमान एक भजन कार्यक्रम के दौरान मनोज बंसल से मिला। वह सलमान को सारे-गामा-पा लिटिल चैंप्स में ऑडिशन दिलवाने के लिए ले गए थे। गरीबी के कारण सलमान का परिवार उसे पड़ोसियों के घर जाकर टीवी कार्यक्रम में देखते थे। लेकिन एक गरीब परिवार से तालुक रखने वाले सलमान ने पूरे देश में अलग पहचान बनाई है।



वहीं सलमान की इस बड़ी उपलब्धि पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।

Shivam