Haryana Election: संबित पात्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पांच सीट भी नहीं मिलेगी(VIDEO)

10/17/2019 3:08:48 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा में जनसभाओं को संबोधित करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच आज चंड़ीगढ़ में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 5 सीटें भी नहीं मिलेगी, हरियाणा में कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। इसमें हुड्डा कांग्रेस, सुरजेवाला कांग्रेस और तंवर कांग्रेस सहित कई कांग्रेस हैं। 

पात्रा ने कहा कि हमारी पार्टी के सभी नेता चुनाव प्रचार के लिए आए, लेकिन कांग्रेस की अध्यक्ष अभी तक चुनावी प्रचार में नहीं आई है। इसका मतलब कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस को आर्टिकल 370 का विरोध करना भारी पड़ेगा। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर लीडर जेल में और कुछ बेल पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर ही टकराव की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिना खर्ची व पर्ची के नौकरी मिल रही है। हरियाणा के लाल मनोहरलाल की कार्यप्रणाली की चर्चा पूरे देश में है। हरियाणा में केवल बीजपी ही लोगों की भावनायों में बसी है। उन्होंने कहा कि पीएम का मतलब प्रधानमंत्री नहीं, इसका मतलब है परफॉर्मेंस व मेहनत। पात्रा ने कहा कि मोदी का विश्व मे मुकाबला नहीं है। 

पात्रा ने कहा कि कई राज्यो में चुनाव हो रहा है, लेकिन अब लगभग यह तय हो चुका है कि सरकार किसकी बन रही है। उन्होंने कहा कि कहा बीजेपी का 75 पार का नारा है, लेकिन लग रहा है कि 80 से अधिक सीटें भाजपा की आएंगी। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में दामाद पर चर्चा होती थी, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद यह चर्चा बंद हो गई। 

पात्रा ने कहा कि टीचर्स की ट्रांसफर में ऑनलाइन ट्रांसफर से पारदर्शिता आई। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा ने तीसरे नंबर पर आकर नए आयाम स्थापित किये। उन्होंने कहा कि अब कि बार बीजेपी की 80 सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में लगभग जीत सुनिश्चित हो चुकी है। 

Edited By

vinod kumar