सपना चौधरी अब बीजेपी में होंगी शामिल, आज ही लेंगी सदस्यता

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 03:39 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): कुछ दिनों पहले ही हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई, लेकिन दूसरे दिन ही सपना इसका खंडन किया था कि वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि सपना चौधरी अब भाजपा में शामिल होने वाली हैं, जो आज शाम चार बजे पार्टी की सदस्यता लेंगी। बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बाद सपना एक बार फिर से चर्चा में आ गई थीं।

'कांग्रेस न ज्वाइन करने वाली बात पर झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी' (VIDEO)

गौरतलब है कि पिछली 24 मार्च को सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने यू टर्न लेते हुए कहा था कि मैं किसी भी पार्टी की प्रचारक नहीं बनूंगी और न ही चुनाव लड़ूंगी, मैं एक कलाकार हूं और कलाकार ही बन कर रहूंगी। सपना ने ये भी कहा कि उनका कोई ट्विटर एकाउंट भी नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी वायरल हो रही तस्वीरों के बारे में कहा कि वो तस्वीरें पुरानी हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सपना चौधरी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सपना प्रियंका गांधी के साथ दिखाई दे रही हैं।

पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि वह कांग्रेस की ओर से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब कांग्रेस ने मथुरा संसदीय सीट से महेश पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

सपना चौधरी अब भाजपा के बेहद करीब दिखाई दे रही हैं। 24 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद ही सपना ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनसे अपने सियासी भविष्य को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ डिनर करने की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने 24 मार्च को ही सपना का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उनकी फोटो भी ट्वीट किया था। उसके बाद हरियाणवी डांसर ने प्रेस वार्ता करके कांग्रेस में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि था वह राज बब्बर से कभी नहीं मिली हैं और प्रियंका के साथ उनकी फोटो पुरानी है।

वहीं, अब उनका भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। इस बारे में मनोज तिवारी का कहना है उनका एक कलाकार के नाते सपना से पुराने संबंध हैं। वह कांग्रेस के झूठ से आहत थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झूठ से तो पूरा देश वाकिफ है, लेकिन अब प्रियंका का झूठ भी लोगों के सामने आ गया है। यदि ये लोग किसी को पार्टी में शामिल कराने के लिए इतना झूठ बोल सकते हैं तो वोट लेने के लिए तो कुछ भी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static