सरकार की अनदेखी से आहत अर्जुन अवार्डी सविता पूनिया ने बयां किया 'दर्द'

10/1/2018 10:57:52 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय खेल क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले अधिकतर खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से हैं, फिर चाहे वो कॉमनवेल्थ गेम्स हो या ओलंपिक गेम्स हो एशियाई खेल हो, लगभग हर तरह की प्रतिस्पर्धाओं में हरियाणा के किसी न किसी खिलाड़ी ने देश का नाम रोशन जरूर किया होगा। लेकिन इन्हीं खिलाडिय़ों का मनोबल तब टूट जाता है जब सरकार ही उनकी ओर ध्यान नहीं देती।



ऐसे ही एक खिलाड़ी जो भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर हैं, और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी का जा चुकी हैं, वे राज्य सरकार की अनदेखी का शिकार हो रही हैं। हरियाणा के सिरसा की रहने वाली हॉकी प्लेयर सविता पूनिया सरकार की अनदेखी से इस कदर आहत हैं कि वे 'सरकार से मिलने वाली नौकरी' के बारे में बात तक नहीं करना चाहती। हाल ही में सविता पूनिया ने मीडिया से बातचीत में अपना दर्द बयां किया।



भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर और अर्जुन अवार्डी सविता पूनिया ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते कहा कि अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद अभी तक सरकार ने उनको बधाई तक नहीं दी है। एक खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही सविता पूनिया ने हरियाणा सरकार पर उन्हें नौकरी नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे 9 साल से नौकरी का इन्तजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाडिय़ों की मांग की ओर ध्यान देना चाहिए।



मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल तो वे ओलम्पिक के लिए तैयारी कर रही हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वे अर्जुन अवार्ड मिलने से बहुत खुश हैं, इस उपलब्धि में पूरी टीम का सहयोग है। उन्होंने कहा कि नौकरी के बारे में उनका बात करने का भी मन नहीं है, क्योंकि वे पिछले 9 साल से सरकार सें नौकरी की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने नौकरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि उनको सरकार से नौकरी की उम्मीद भी नहीं रही है। उन्होंने मांग की है सरकार उनकी उपलब्धि को देखकर नौकरी दे।

Shivam