भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढूनी पर लगे कांग्रेस से सेटिंग के आरोप, बातचीत कमेटी से हुए बाहर

1/18/2021 1:35:07 PM

करनाल (विकास मैहला): केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन को दो महीने होने को हैं। इस बीच अब पहली बार किसानों में फूट नजर आई है। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके चलते अब संयुक्त किसान मोर्चा की सात सदस्यों की कमेटी और सरकार के साथ वार्ता करने वाली कमेटी से चढूनी को हटा दिया गया है।



आंदोलन में कांग्रेस समेत राज नेताओं को बुलाने और दिल्ली में सक्रिय हरियाणा के एक कांग्रेस नेता से आंदोलन के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपए लेने के चढूनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि इन आरोपों को आरोपों को चढूनी ने खारिज किया है।



चढू़नी के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 4 सदस्य समिति बनाई गई है। समिति के सामने चढूनी को अपना पक्ष रखना होगा। जांच पूरी होने तक संयुक्त किसान मोर्चा की आंतरिक बैठकों और केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से चढूनी बाहर भी रहेंगे। 

vinod kumar