SIT ने गिरफ्तार किया राम रहीम का एक और 'चेला' रणबीर सिंह 45 मेंबर

12/20/2017 12:05:10 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण ): डेरा मुखी राम रहीम के खिलाफ दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 25 अगस्त की सुनवाई में आए फैसले के बाद हिंसा भड़की थी। हिंसा भड़काने वाले अनुयायियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले के मुकदमा नं. 345 के तहत एसआईटी जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। इसी छापेमारी में आज पानीपत निवासी रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, पानीपत का निवासी रणबीर सिंह डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। जिसपर 25 अगस्त को पंचकूला में दंगे भड़काने और देशद्रोह के आरोप में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि, रणबीर सिंह डेरे की 45 मेंबरी कमेटी का सदस्य है, यह राम रहीम के खास चेलों में की भी लिस्ट में था।