महापरिवर्तन रैली: दीपेंद्र हुड्डा के भाषण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम नहीं

8/18/2019 4:56:42 PM

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में बिना कांग्रेस की अनुमति के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने महापरिवर्तन रैली की। इस दौरान उनके बेटे व पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी भाषण दिया। दीपेन्द्र भाजपा सरकार के खिलाफ और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को लेकर करीब 15 मिनट तक का भाषण दिया, लेकिन उसमें कहीं भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि 5 साल से भाजपा का कार्यकाल देखा है, 10 साल हुड्डा की सरकार ने प्रदेश का रास्ता दिखाया था, हरियाणा को बुलंदियों पर लेजाने का था, भाजपा ने आपसी रंजिश, दंगे, भ्रष्टाचार का रास्ता दिखाया। आज मौका है हरियाणा को विकास के रास्ते पर ले जाने का, मैंने राष्ट्रहित के लिए राजनीति से ऊपर उठकर मुद्दे उठाए हैं, धारा 370 को हटाने के समय आ गया था, देश के विकास के लिए जरूरी था, हटाना सही है लेकिन तरीका गलत है। 

उन्होंने कहा कि जो लोग देशहित को राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं, उनका वे समर्थन नहीं करते। भाजपा सेना को राजनीति के लिए प्रयोग कर रही है, उसका समर्थन नही कर सकते। उन्होंने कहा, ''मुझे पीड़ा है इन 5 साल में प्रदेश विकास से उतर गया है, हरियाणा की जनता आंकलन करना है क्या खोया, क्या पाया, विकास के मामले के भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में प्रदेश विकास के हर क्षेत्र नम्बर एक पर था, लेकिन भाजपा के शासन काल में हर व्यवस्था चौपट कर दिया, प्रदेश को विकास की विपरीत दिशा में लेकर गए हैं।'' उन्होंने कहा कि हरियाणा को फिर से विकास के रास्ते पर लेकर जाना है, आज चुनाव प्रचार का बिगुल बजा है, जो जिम्मेदारी लगाई जाएगी, उससे पीछे नही हटेंगे।

Shivam