रोडवेज कर्मचारियों की हुई राज्य स्तरीय बैठक, दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

10/17/2018 5:11:07 PM

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): पिछले दो दिन से प्रदेश भर में लगातार हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार से आमने-सामने की लड़ाई शुरू कर दी है। कैथल में रोडवेज कर्मियों की राज्य स्तरीय मीटिंग में इस हड़ताल को अगले दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। 

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हरिनन्द शर्मा ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए सरासर ज्यादती कर रही है। अगर सरकार नई भर्ती करती है तो हमे कोई ऐतराज नही लेकिन हमारे पुराने कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर जो कारवाई की गई है उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों पर की गई कारवाई को वापिस नही लिया जाता तब तक उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।  

बता दे कि पिछले दो दिन से ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के बैनर तले प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर है। सरकार ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाया हुआ है उसके बावजूद रोडवेज कर्मचारी प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर ह​ड़ताल पर है।  

kamal