2 साल की लड़की के गले में अटका 5 का सिक्का, माता-पिता की फूली सांसें

5/30/2017 3:35:53 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज):अगर आपका बच्चा छोटा है तो उसे ऐसी चीजों से दूर रखें जिसे वह निगल न ले और उसकी जान खतरे में न पड़ जाए। जैसे कि सिक्के, कांच की गोली आदि। ऐसा ही एक मामला भिवानी में देखने को मिला, जहां 2 साल की बच्ची ने 5 रुपए का सिक्का निगल लिया।

सिक्का उसके गले से नीचे उतर गया, जिससे उसकी सांस अटक गई। आनन-फानन में बच्ची के माता-पिता के भी हाथ-पार फूल गए और उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया। 2 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद डॉक्टर की टीम ने सिक्के को बाहर निकाला। तब जाकर बच्ची को सांस आई और उसके माता-पिता के जान में जान आई। 

डॉक्टर विनोद आंचल ने बताया कि ऐसी छोटी-छोटी चीजों से बच्चों की दूरी बनाई रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बच्ची परिजनों के मुताबिक 5 के सिक्के से खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते यह सिक्का बच्ची के गले की गहराई तक पहुँच गया।

सामाजिक कार्यकर्त्ता अशोक भारद्वाज ने भी इस प्रकार के हादसों से बचने के लिए अभिभावकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की लापरवाही न होने दे और सावधान रहें।