डेरा समर्थक सुरेंदर धीमान गिरफ्तार, पंचकूला में हिंसा भड़काने का है आरोप

8/31/2017 5:37:03 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला पुलिस ने हिंसा भड़काने के जिम्मेदार डेरा समर्थक सुरेंदर धीमान इंसां को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गिरफ्तार कर पंचकूला की कोर्ट में पेश किया गया। पंचकूला कोर्ट ने आरोपी धीमान इंसां को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। सुरेंदर धीमान सच कहूं अखबार का पत्रकार है। उस पर पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है। धीमान पर देशद्रोह का केस दर्ज है। 

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 26 अगस्त को आदित्य इंसां, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसां, पवन इंसां व मोहिंदर इंसां के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस को शक था कि आदित्य इसां अौर सुरेंद्र धीमान किसी भी समय देश छोड़ सकते हैं। इसके लिए पुलिस ने लुकअाउट नोटिस जारी किया है। अब पुलिस ने सुरेंदर धीमान को गिरफ्तार कर लिया है।