CM खट्टर के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे सुशांत सिंह, सुसाइड की खबर से नेता भी हैरान

6/14/2020 5:04:11 PM

हरियाणा डेस्क(ईशा): बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अभिनेता ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। सुशांत के इस तरह दुनिया से जाने पर हर कोई हैरान है। सभी के मन में एक ही सवाल है आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बताया जा रहा है कि पिछले 6 महीने से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे।  

गौर रहे कि बहुत कम फिल्में देखने के शौकीन होने के बावजूद मनेाहर लाल खट्टर को सुशांत सिंह राजपूत खासे पसंद आए थे और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की वजह से धोनी पर बनी फिल्म भी देखी थी। मुख्यमंत्री मनाेहर लाल और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बीच अच्छी बनती थी। इस दोस्ती की शुरुआत हुई थी 6 अक्टूबर 2016 को। उन्होंने  क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म में धोनी का किरदार निभाने को लेकर प्रशंसा बटोरी थी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने तब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी।  

हरियणा के उपमुख्यमंत्री ने भी सुशांत सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा बॉलीवुड अभिनेता #सुशांतसिंह राजपूत के असामयिक निधन के बारे में सुनकर झटका लगा। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और भगवान इस नुकसान को सहने की शक्ति परिवार के सदस्यों को दें। 2020 एक बहुत कठिन वर्ष रहा है और सभी एक दूसरे का यथासंभव समर्थन करने का संकल्प लेते हैं।


वहीं कुमारी शैलजा ने  पोस्ट कर लिखा यह दुखद खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। सुशांत सिंह राजपूत जी का जाना सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनका दमदार अभिनय हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति दे।

नेता प्रतिपक्ष भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अपनी पोस्ट में लिखा शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर हैरान और परेशान करने वाली है। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से एक मुक़ाम हासिल किया था। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। 'धोनी' के रूप में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सुशात सिंह की मौत पर दुख प्रगाटाया। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा यह दुखद खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। सुशांत सिंह राजपूत का जाना सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उनका दमदार अभिनय हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति.”

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी इस खबर से काफी हैरान है। उन्होंने लिखा Shocking ! बॉलीवुड के एक सफल युवा कलाकार के तौर पर बहुत कम समय में पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से बेहद दुख हुआ। सुशांत ऐसे कलाकार थे। जो किसी भी किरदार को जीवंत रूप देने की कला में माहिर थे। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार जनों एवं उनके चाहने वालों को दुख सहन करने की शक्ति दें।#वाहेगुरु

  

Isha