स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: टॉप 20 में जगह नहीं बना पाया हरियाणा का कोई भी जिला, यहां देखिए रिपोर्ट
punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 07:20 PM (IST)
डेस्क: साल 2019 के बीतने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें हरियाणा में स्वच्छता का दम भरने वाले शासन-प्रशासन की असलियत सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के 22 जिलों में से कोई एक भी जिला भी देश स्तरीय पटल पर टॉप 20 में जगह नहीं बना पाया है। हालांकि करनाल जिला 24वें नंबर पर बना हुआ है। इस सर्वेक्षण में हरियाणा के मात्र 4 जिले करनाल-24 रोहतक- 69, पंचकुला-71 व गुरुग्राम-83 टॉप 100 में जगह बना पाए हैं।
यहां देखें स्वच्छ सर्वेक्षण 2019-
RANK | CITY NAME | SCORE |
---|---|---|
#24 | Karnal | 3735.72 |
#69 | Rohtak | 3082.76 |
#71 | Panchkula | 3055.89 |
#83 | Gurgaon | 2975.41 |
#146 | Ambala | 2628.56 |
#161 | Sonipat | 2530.23 |
#173 | Hisar | 2472.63 |
#188 | Panipat (M Cl) | 2387.59 |
#218 | Yamunanagar (M Cl) | 2204.8 |
#223 | Jind (M Cl) | 2170.14 |
#227 | Faridabad | 2156.05 |
#228 | Bahadurgarh | 2154.15 |
#232 | Bhiwani | 2123.22 |
#252 | Thanesar (M Cl) | 2036.76 |
#264 | Rewari (M Cl) | 1974.07 |
#270 | Sirsa (M Cl) | 1961.47 |
#283 | Palwal | 1898.78 |
#355 | Kaithal | 1474.05 |
गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इस मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने एक बार फिर बाजी मारी है। सर्वेक्षण के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। क्वार्टर-1 अप्रैल-मई-जून और क्वार्टर-2 जुलाई-अगस्त-सितंबर के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में इंदौर फिर से नंबर वन बना है। वहीं राजकोट शहर दूसरे स्थान पर रहा है। क्वार्टर-1 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं क्वार्टर-2 में भोपाल को पांचवां स्थान मिला है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 6000 नंबरों का है, जिसमें 200 नंबर क्वार्टर के है। इनमें इंदौर नंबर है। आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण अब तीन-तीन महीने का कर दिया गया है, औऱ इस बार भी इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में चौका मारा है।