Teachers Day Special: मुफ्त पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चे सुनाते है 31 तक मुंह जुबानी पहाड़े

9/5/2022 7:02:14 PM

करनाल:आज शिक्षक दिवस के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन करके शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षक दिवस के मौके पर आज हम आपको हरियाणा के करनाल में ऐसे शिक्षक  के बारे में बताने जा रहा है। जो जरूरतमंद और गरीब तबके के बच्चो को रोजाना  फ्री में ज्ञान बाट रहे हैं। खुले में चला  उम्मीद की पाठशाला चला रहे है। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से नहीं रह पाए। जयकरण शास्त्री अपने तरफ से बच्चों को कापी,किताब,पेन, पेन्सिन  भी मुहैया कराते है। प्रतिदिन उनकी क्लास डेढ़ घण्टे लगती है। 

 

बता दें कि कोरोना काल के दौरान जब स्कूल बंद हो गए थे। लोगों के रोजगार चले गए थे। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को शिक्षा से दूर कर दिया था। उस समय शिक्षक जयकरण शास्त्री ने अपने पत्नी के साथ इस उम्मीद की पाठशाला की शुरुआत 3 जुलाई 2021 में की थी। पहले दिन 2 बच्चों से इस पाठशाला की शुरुआत की थी। उसके बाद दोनों ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर ऐसे बच्चों की तलाशा किए। जिन बच्चों की पढ़ाई छूट गई थी। जिनके अभिभावक उन्हें पढ़ाने में सक्षम नहीं थे। उन बच्चों को पाठशाला में जोड़कर शिक्षा देना शुरु कर दिया। आज उनके पाठशाला में 5 शिक्षक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दे रहे है। वहीं फ्लाईओवर के नीचे शिक्षा प्राप्त कर रही 7 साल की कोमल को देखकर आप भी दंग रह जागऐं। अपने 10 साल बड़े बच्चों को भी सभी सब्जेक्ट मे मात दे सकती है। 31 तक के पहाड़े कोमल बिना रूके सुना देती है। इस बच्ची का ज्ञान देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan