मुन्नी डार्लिंग के लिए, कांग्रेस डॉलर के लिए हुई बदनाम: कटारिया (VIDEO)

9/28/2018 5:36:01 PM

अंबाला (चंदेष चोपड़ा): लोकसभा के सासंद रतनलाल कटारिया ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि उपमंडल नारायणगढ़ के शहजादपुर की अनाजमंडी में 30 सितंबर को विकास रैली करेंगे, जिसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। उनके सामने सैनिक स्कूल,आर्मी कैंटीन और आईबीटी का इंस्टीट्यूट खोलने की मांग रखी जाएगी।



वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल फ्यूज बल्ब हैं जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है, लेकिन उसे कुछ नहीं अाता। 



पीएम मोदी की तारीफ होने पर कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठता है कि अाखिर ये अादमी क्यों इतना मशहूर हो रहा है। इसलिए झूठ का पुलिंदा बांधों और पीएम मोदी को बदनाम कर दो। जैसे मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, वैसे ही कांग्रेस बदनाम हुई डॉलर के लिए। 
 

Deepak Paul