रेपिस्ट बाबा को सजा सुनाने से पहले जज ने एेसा कुछ बोला, बाद में फूट-फूटकर रोने को हुआ मजबूर

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 08:25 PM (IST)

रोहतक: सीबीआई की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है लेकिन सजा सुनने से पहले जज ने गुरमीत को सख्त लेहजे में टिप्पणी की। इस पर सजा सुनाए जाने के बाद डेरा प्रमुख फूट-फूटकर रोने को मजबूर हो गया। जज जगदीप सिंह ने राम रहीम की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'आपने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया है, आपने रेप जैसे अपराध को अंजाम दिया है।' 

जज ने फैसला सुनाने के वक्त ये माना कि समाज का एक ऐसा शख्स जिसे लोग पथ प्रदर्शक मानते हैं, उसे अलग-अलग रूप में देखते हैं। उसकी बातों को लोग गौर से सुनते हैं और उसकी कही बातों का पालन भी करते हैं। इसके बाद भी उन्होंने ऐसे कुकृत्य को किया है, जिसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता है।

बहस खत्म होने के बाद गुरमीत राम रहीम रहम की गुजारिश कर रहा था। वह गिड़गिड़ाते हुए सजा कम करने की गुजारिश कर रहा था लेकिन कोर्ट ने कोई नरमी नहीं बरती। जेल में बहस पूरी होने के बाद गुरमीत राम रहीम ने जज के सामने माफी मांगनी शुरू कर दी। जेल सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की आंखों में आंसू आ गए। उसका शरीर से कपकपी छूट रही थी। वह बार-बार डेरा की ओर से किए गए अच्छे कामों की दुहाई दे रहा था।

राम रहीम की कांपती हुई जुबान पर बस एक ही बात थी। ' हमें क्षमा कर दें, हमने समाज हित में काफी काम किए हैं।' जब जज ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुना दी तो वह गुस्सा हो गया और वहीं जमीन पर बैठ गया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा लेकिन उसकी एक न सुनी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static