रामरहीम का नजदीकी है ये शख्स, हनीप्रीत के लिए किए एेसे खास काम

9/17/2017 10:11:21 AM

सोनीपत:पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के राजदार दिलावर इंसां को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दिलावर रामरहीम के परिवार के काफी नजदीक था। इसी के चलते वह हनीप्रीत की फिल्मों के लिए अॉडिशन लेता था। 

सोनीपत का रहने वाला है दिलावर
दिलावर मूल रूप से सोनीपत के एक गांव का रहने वाला है। लेकिन उसका परिवार डेरा सच्चा सौदा में जाता था। दिलावर ने डेरे में रहकर अपनी स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। वह राम रहीम के बेटा जसमीत दिलावर का क्लासमेट था।

रामरहीम के नजनीक होने का हुआ फायदा
दिलावर इंसां को इस नजदीकी का इतना फायदा मिला कि वह बाबा के जिस स्कूल से पढ़कर पास हुआ था उसी स्कूल में प्रिंसिपल बना दिया गया। दिलावर डेरे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मंच संचालन करता था। जैसे ही मंच पर राम रहीम आता था, दिलावर उनकी शान में खूब कसीदे पढ़ता था। राम रहीम अपनी तारीफ सुनकर बहुत खुश होता था। अकसर इसी काबलियत की वजह से दिलावर को ही मंच संचालन के लिए दिया जाता था। 

उल्लेखनीय है कि पुलिस की एस.आई.टी. टीम ने दिलावर इंसा को सोनीपत से गिरफ्तार किया था। दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने तथा राम रहीम को भगाने का षडयंत्र रचने का आरोप है। दिलावर इंसा ने डेरा समर्थकों और शरारती तत्वों को पंचकूला में जमा होने के लिए कॉल किए थे। उसके इशारे पर ही आगे जिला प्रधानों के साथ-साथ ब्लॉक और गांव लेवल पर मैसेज दिया गया था। जिस दिन दिलावर पर एफ.आई.आर. हुई थी, उसके बाद वह दो बार सिरसा गया था। उसके बाद वह सोनीपत चला गया था। दिलावर सोनीपत में एक स्कूल का एडमिनिस्ट्रेटर है। यह स्कूल डेरा प्रबंधन की अोर से चलाया जाता है। दिलावर इसी स्कूल में छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि यहीं से वह अन्य लोगों से संपर्क में था। वह जिन दो नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था वह किसी अौर के नाम पर लिए गए थे।