पंजाब-हरियाणा के सभी अदालतों व हाईकोर्ट में तीन दिन का अवकाश
punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 10:27 PM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी): आने वाले तीन दिन 9 नवंबर से 12 नवंबर तक पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट व दोनों राज्यों के सभी अदालतों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि 11 नवंबर दिन सोमवार को श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सभी अदालतों में अवकाश रहेगा। इसके बदले अगले महीने दिसंबर के पहले व दूसरे शनिवार 7 दिसंबर व 14 दिसंबर को सभी कार्यालयी कार्य किए जाएंगे। इन दो दिन को सभी अदालतें कार्यकारी रहेंगी।