पंजाबी और हरियाणवी लोगों पर त्रिपुरा के CM ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 10:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब ने बीते दिन रविवार को हरियाणा व पंजाब के लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बिप्लब ने अगरतला में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान बंगालियों को श्रेष्ठ बताते हुए उनकी तुलना पंजाबी और हरियाणवी लोगों से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के सरदार और हरियाणा के जाट शारीरिक रूप से मजबूत हैं, लेकिन उनके पास बुद्धि की कमी है। वहीं उन्होंने कहा कि बंगालियों की बुद्धिमत्ता को कोई हरा नहीं सकता।

"आप उन्हें ताकत में नहीं हरा सकते..."
बिप्लब ने कहा, 'अगर आप पंजाब के लोगों की बात करें तो पंजाबी सरदार किसी से भी नहीं डरते। उनके दिमाग कम हैं, लेकिन वे शारीरिक रूप से बहुत बलवान हैं। आप उन्हें ताकत से नहीं बल्कि दिमाग की मदद से हरा सकते हैं। हरियाणा में जाट हैं, वे भी सीमित दिमाग वाले हैं, लेकिन शारीरिक रूप से फिट हैं। बंगाल और बंगालियों के बारे में बोलते हुए यह कहा जाता है कि इस दुनिया में बंगालियों को बुद्धि के लिए जाना जाता है। कोई भी बंगाली के बुद्धि और दिमाग को नहीं हरा सकता।'

 


वहीं भाजपा नेता बिप्लब देब के इस बयान को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सवाल किया और कार्रवाई करने की मांग की। सुरजेवाला ने लिखा, 'भाजपा के मुख्यमंत्री, त्रिपुरा,बिप्लब देव ने पंजाब के सिख भाइयों व हरियाणा के जाट समाज को अपमानित कर उनका "दिमाग़ कम" बताया, ये भाजपा की औछी मानसिकता है। खट्टरजी व दुष्यंत चौटाला चुप्प क्यों हैं? मोदी जी और नड्डाजी कहाँ हैं? माफ़ी माँगे, कार्यवाही करें।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static