हैदराबाद एनकाउंटर को सही बताने वालों में शामिल हुए दो मशहूर सिंगर्स, एक पंजाबी

12/8/2019 5:29:37 PM

कुरुक्षेत्र/यमुनानगर (रणदीप/सुमित): हैदराबाद में दिशा रेपकांड के बाद हैदराबाद पुलिस द्वारा मामले के आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया। जिसकी सराहना पूरे देश में हो रही है, जबकि कुछ लोग इस एनकाउंटर के खिलाफ हैं। हैदराबाद एनकाउंटर को भाजपा नेताओं सहित कई महान हस्तियों ने सही ठहराया है, जिनमें दो मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य व सूफी पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल का का नाम भी शामिल हो गया।



प्रसिद्ध सूफी पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने हैदराबाद एनकांउटर का समर्थन करते हुए कहा कि बलात्कारियों के लिए इससे भी बड़ी और कड़ी सजा होनी चाहिए। कंवर ग्रेवाल गीता जंयती कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने यमुनानगर पहुंचे थे। वह हैदराबाद और उन्नाव में हुए बलात्कार एवं हत्या के दोनों मामलों से काफी दुखी और स्तब्ध नजर आए। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में गुरुवाणी की पंक्तियों को याद करते हुए कहा कि "सो क्यों मंदा आखिए जित जम्मे राजान" इससे पहले कंवर ग्रेवाल ने अपनी लोकप्रिय पेशकश "मस्त बना देंगे बीबा" गाकर गीता जंयती समारोह में खूब समा बांधा।



वहीं कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती कार्यक्रम के सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने पहुंचे जाने-माने बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हैदराबाद एंकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुखद खबरों के बीच इसे सुखद समाचार कहा जा सकता है।



उन्होंने कहा कि दुबई में तो रेपिस्ट को जनता के बीच में शूट किया जाता है, यहां भी रेपिस्ट को पब्लिक के सामने ही ठोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो दशकों के उपरांत उनका धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आगमन हुआ है।

Shivam