अनोखा दहेज: इस दामाद को शादी में मिला लंगूर बंदर(Video)

2/15/2018 9:58:19 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): शादियों में अक्सर हम देखते हैं कि वधू पक्ष अपनी बेटी के लिए महंगी कारें, सामान, ज्वेलरी और कपड़े देते हैं, लेकिन टोहाना के एक युवक की हाल ही में हुई शादी में अजीबोगरीब तरीके से दहेज मिला है। जी हां, इस युवक को शादी में ससुरालवालों ने दहेज के रूप में लंगूर दिया है। इस अनोखे दहेज की चारेंा ओर खूब चर्चा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोहाना के संजय पूनिया की उचाना के गांव डवानाखेड़ा में हरिचंद की बेटी रीतू से 11 फरवरी को शादी हुई थी। इस शादी में वधू पक्ष के लोगों ने अनोखे तरीके से संजय को दहेज में एक लंगूर भी दिया है। संजय पूनिया ने बताया कि उन्होंने घर में भैंसों आदि के लिए पास ही पौने दो एकड़ जमीन पर हरा चारा लगा रखा है। यहां पर अक्सर उनको बंदर तंग करते थे। जिसके लिए वह सोच ही रहे थे कि एक लंगूर को पाला जाए, लेकिन इससे पहले उनकी शादी में ससुरालवालों ने दहेज के रूप में उनको लंगूर दे दिया। इससे अब उनको बंदरों से निजात मिली है।