टीपू सुल्तान को लेकर विज ने किया विवादित ट्वीट, कांग्रेस को घेरा (VIDEO)

11/10/2018 6:13:17 PM

अंबाला (अमन कपूर): हमेशा से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज एक बार फिर विवादित ट्वीट करके एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। विज ने कांग्रेसियों द्वारा टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने पर विवादित टिप्पणी की है। विज ने ट्वीट कर के कहा कि कांग्रेस आज लाखों हिन्दुओं के हत्यारे अपने माई बाप टीपू सुलतान का श्राद्ध कर रही है।



अनिल विज से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की इंतेहा हो गई है। कांग्रेस पार्टी टीपू सुल्तान का जन्मदिन मना रही है। यह वही टीपू सुल्तान है, जिसने खुद अपने पत्रों में लिखा कि उसने काफिरों का सफाया कर दिया और जिसने लाखों हिंदुओं को मारा। आज कांग्रेस पार्टी उसका जन्मदिन मना रही है और यह ऐसे लग रहा है जैसे कांग्रेस अपने माई बाप का श्राद्ध कर रही हो।

Shivam