CWG में विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, साक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 02:05 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हरियाणा की वीनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में गोल्ड जीता अौर कनाडा की जेसिका मेकडोनाल्ड को हराया। वहीं रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टेलर फोर्ड को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ में भारत का ये 50वां पदक था। देश ने 22 गोल्ड, 13 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। जिनमें से आधे से ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static