दोनों पैर खोने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बने हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 03:20 PM (IST)

डिंग मंडी (विजय):सिरसा के एक दिव्यांग युवक ने हरियाणा क्रिकेट टीम का कप्तान बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिव्यांग का नाम सुखवंत सिंह है। 22 नवम्बर 1993 को ढाणी पतली डाबर में एक साधारण परिवार में जन्में सुखवंत ने बचपन से ही संघर्ष किया। 2 बहनों का इकलौता सुखवंत सिंह जब 1 वर्ष के थे तो बुखार होने पर जब उनके परिवार वालों ने इंजैक्शन लगवाया तो उनके 2 पैर काम करना छोड़ गए और यहीं से उनके संघर्ष की कहानी शुरू हुई।

स्वयं कार्य करके भरी स्कूल 
उन्होंने स्कूली शिक्षा भी स्वयं कार्य करके फीस भरी और उच्च शिक्षा प्राप्त की। स्कूली शिक्षा के दौरान उनकी मुलाकात डिंग रोड निवासी संदीप सिंह संधा से हुई और उनकी मुलाकात रंग लाई।

वह हरियाणा की टीम के कप्तान हैं। हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट के कप्तान सुखवंत सिंह को कई सामाजिक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।

ये रही उपलब्धियां
राजस्थान व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर की ओर 27-28 फरवरी 2017 से आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा व पंजाब की टीमों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा की टीम के कप्तान सुखवंत सिंह के नेतृत्व में टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बेंगलूर में 30 अप्रैल 2017 को आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 14-15 जनवरी 2017 को आयोजित प्रतियोगिता में भी सुखवंत सिंह बैस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया था।

Related News

UP News: बहराइच में भेड़िए ने 2 बच्चों को फिर बनाया निशाना, अस्पताल में भर्ती हैं दोनों घायल

अब क्या इस देश में क्रिकेट पर लगेगा बैन? सरकार के आदेश से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप

क्रिकेट में शराब की लत के कारण बर्बाद हुए 3 के करियर, सचिन के दोस्त भी शामिल

प्रेमी के साथ घूम रही थी लड़की, घरवालों ने दोनों को बीच सड़क जमकर पीटा

न गाय को मारा जाए और न ही किसी व्यक्ति की हत्या हो... हम दोनों का विरोध करते हैं : RSS

बिहार में फिर टला बड़ा रेल हादसा, दो भागों में टूटकर अलग हुई मालगाड़ी ट्रेन

खेत में सो रहे परिवार पर टूट कर गिरा बिजली का तार, मां- बेटी की मौत

2024 में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, महसूस की गई सबसे ज्यादा तपिश

जानिए क्यों सड़क हादसों में घायलों की मदद नहीं करते हैं लोग... टूट जाता है सांसों का साथ

IPS आयुष अग्रवाल ने संभाला टिहरी गढ़वाल के कप्तान का चार्ज, सलामी गारद का किया निरीक्षण